Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-29

Ghatshila: घाटशीला जिला परिषद सदस्य करण सिंह की गिरफ्तारी से हड़कंप, अध्यक्ष बारी मुर्मू ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

घाटशीला: घाटशीला से जिला परिषद सदस्य करण सिंह को एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। इस गिरफ्तारी के विरोध में जमशेदपुर जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत कई जिला परिषद सदस्यों ने वरीय आरक्षी अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि करण सिंह एक नाले के निर्माण कार्य की जांच के लिए मौके पर गए थे। वहां एक भवन का निर्माण भी हो रहा था, जिसे पहले जिला परिषद से स्वीकृति मिली थी लेकिन बाद में कुछ कारणों से उसे रद्द कर दिया गया। स्थानीय जनता की शिकायत पर करण सिंह स्वयं स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे।


बारी मुर्मू का आरोप है कि स्थानीय थाना पुलिस ने बिल्डर के साथ मिलीभगत कर जिला परिषद सदस्य करण सिंह को ही गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पूरी रात थाने में रखा गया और अगली सुबह जेल भेज दिया गया। उन्होंने इसे थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस की "मनमानी" करार देते हुए इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया।

जिला परिषद अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो जिला परिषद स्तर पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, और लोग इस मामले को सत्ता और प्रशासन के दुरुपयोग से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !