Horoscope Today: आज का दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. कुछ लोगों को मेहनत का फल मिलेगा तो कुछ को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है. ऐसे में आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ).
आज आपके प्लान आसानी से पूरे हो सकते हैं. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. दोस्तों से मुलाकात भी हो सकती है.
बस ध्यान रखें किसी से बेवजह बहस न करें.
शुभ अंक. 4, 6, 7.
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो).
आज आपको लगेगा कि आप अकेले ही सब संभाल रहे हैं. काम पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी.
कुछ लोग आपके खिलाफ भी हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें.
शुभ अंक. 3, 5, 7.
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा).
आज पैसे और करियर में अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी या बिजनेस में तरक्की के योग हैं.
जमीन या वाहन से भी लाभ हो सकता है.
शुभ अंक. 2, 4, 6.
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो).
आज आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी.
खर्च और कमाई बराबर रह सकती है.
शुभ अंक. 1, 3, 5.
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे).
आज की गई मेहनत का फायदा आगे चलकर मिलेगा. काम में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म होंगी.
थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है.
शुभ अंक. 4, 6, 8.
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो).
घर का माहौल अच्छा रहेगा. रुका हुआ पैसा या फायदा मिल सकता है.
खर्च बढ़ सकता है और काम भी ज्यादा रहेगा.
शुभ अंक. 5, 7, 8.
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते).
आज बच्चों की प्रगति से खुशी मिलेगी. लेकिन बेवजह की भागदौड़ से थकान हो सकती है.
परिवार में तनाव या बहस से बचकर रहें.
शुभ अंक. 5, 7, 9.
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू).
आज आपको दूसरों का सहयोग मिलेगा. समाज में आपकी छवि मजबूत होगी.
काम और बिजनेस में भी अच्छा फायदा होगा.
शुभ अंक. 3, 5, 7.
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे).
आज काम के क्षेत्र में थोड़ा तनाव रह सकता है. परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है.
गुस्से और जल्दबाजी से बचें.
शुभ अंक. 1, 4, 8.
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी).
आज आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे. नई चीजें या कपड़े मिल सकते हैं.
सम्मान और खुशी दोनों बढ़ेंगे.
शुभ अंक. 3, 5, 7.
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा).
आज छोटे-छोटे फायदे से भी खुशी मिलेगी. काम के लिए दौड़-भाग करनी पड़ सकती है.
खर्च बढ़ने के संकेत हैं.
शुभ अंक. 1, 4, 6.
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची).
आज बेवजह की भागदौड़ से बचें. छोटी गलती भी परेशानी दे सकती है.
अपने गुस्से और बोलचाल पर कंट्रोल रखें.
शुभ अंक. 2, 4, 6.
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. कुछ राशियों को सफलता मिलेगी तो कुछ को धैर्य रखना होगा. शांत दिमाग से काम करेंगे तो दिन बेहतर बन सकता है.