Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Seraikela News: मां ने चार साल की बेटी की हत्या कर शव को घर में दफनाया

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के घोड़ानेगी स्थित चांडिल डैम कॉलोनी (जगजीवन कॉलोनी) में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक मां पर अपनी ही चार वर्षीय बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.


घर में अकेली थी मां और बेटी, गला दबाकर हत्या का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लक्ष्मी कुमारी अपने घर में चार वर्षीय बेटी रीति कुमारी के साथ थी, जबकि उसका पति सोनाराम लोहार किसी काम से बाहर गया हुआ था. इसी दौरान कथित रूप से लक्ष्मी कुमारी ने अपनी बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

वारदात छिपाने के लिए शव को जमीन में दफनाया
बताया जा रहा है कि घटना को छिपाने के लिए आरोपी मां ने घर के अंदर जमीन खोदकर बच्ची के शव को दफना दिया और लोगों को बताया कि उसकी बेटी लापता हो गई है. शाम के समय जब बच्ची के गायब होने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपी महिला घबरा गई. पुलिस के जाने के बाद उसने जमीन से शव निकालकर आंगन में रख दिया और वहां से फरार हो गई. बाद में जब परिजन और ग्रामीण घर पहुंचे तो आंगन में बच्ची का शव पड़ा मिला, जबकि मां घर से गायब थी.

पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर भेजा जेल
घटना के बाद बच्ची के पिता सोनाराम लोहार ने चांडिल थाना पहुंचकर अपनी पत्नी लक्ष्मी कुमारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू की और सोमवार सुबह घोड़ानेगी गांव के बाहर से उसे पकड़ लिया. चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ ने बताया कि आरोपी मां को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !