Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Jamshedpur News: घाटशिला कॉलेज में उपायुक्त का छात्रों से संवाद, सफलता के लिए संसाधनों की कमी नहीं, मजबूत इच्छाशक्ति है जरूरी

Jamshedpur News: विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि "सफलता की राह में मध्यमवर्गीय परिवार या सीमित संसाधन कभी बाधा नहीं बनते." उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र भी अपनी ईमानदारी, निरंतर मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. उपायुक्त ने छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और हर चुनौती को एक अवसर के रूप में देखने की सलाह दी.

प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी प्रशासन और करियर से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उपायुक्त ने अपने अनुभवों के आधार पर विस्तार से जवाब दिया. इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें देश के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बनाना था.

पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कॉलेज परिसर में अपनी यादें ताजा करते हुए उपायुक्त ने पौधारोपण भी किया और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. इस कार्यक्रम में घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सुनील चन्द्र, प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी और बीडीओ युनिका शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे. कॉलेज प्रबंधन ने इस अनूठी पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !