Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

National Weather Update: मार्च के अंत में मौसम का यू-टर्न, दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में आंधी और बर्फबारी का अलर्ट

National Whether Update: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। दिल्ली NCR में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

मार्च के अंत में बढ़ी गर्मी, दिन चढ़ने के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज
मार्च का महीना खत्म होने वाला है और मैदानी इलाकों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। आज यानी 23 मार्च की सुबह तो मौसम अच्छा रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, गर्मी महसूस होने लगेगी। हालांकि मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा, लेकिन बीच-बीच में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

दिल्ली NCR समेत यूपी बिहार में मिला जुला मौसम
दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज मौसम थोड़ा मिला-जुला रहेगा। सुबह और रात में हल्की ठंडक रहेगी, लेकिन दोपहर में तापमान करीब 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चलने से गर्मी थोड़ी कंट्रोल में रहेगी। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में भी दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं की वजह से थोड़ी राहत मिल सकती है। कुछ जगहों पर बादल भी आ सकते हैं और हल्की बारिश की भी संभावना है।

पहाड़ी क्षेत्र में रहने वालो के लिए खास चेतावनी
मैदानों में गर्मी बढ़ रही है, लेकिन पहाड़ों पर अभी भी ठंड बनी हुई है। शिमला और नैनीताल जैसे टूरिस्ट प्लेस पर ठंडी हवाएं चल रही हैं और तापमान 8 से 11 डिग्री के बीच है। यहां आने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम को देखकर ही यात्रा करें, क्योंकि बर्फबारी और बारिश अचानक बढ़ सकती है।

आंधी-तूफान का खतरा
23 से 26 मार्च के बीच कई राज्यों में तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट है। राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
वहीं 24 से 28 मार्च के बीच बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज के साथ बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज आंधी चलने की चेतावनी है।

क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम में ये बदलाव “पश्चिमी मौसम प्रणाली" की वजह से हो रहा है। इसी कारण कभी गर्मी बढ़ रही है, तो कभी बारिश और ठंड का असर दिख रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी तो बढ़ेगी, लेकिन ऐसे उतार चढ़ाव चलते रहेंगे। 

अगले कुछ दिन मौसम काफी बदलता रहेगा, इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर चेक करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !