Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Jamshedpur Crime : आजादनगर में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : जमशेदपुर के आज़ादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 12 के पास एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में कपाली निवासी राजन खान बाल बाल बच गए, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पीड़ित राजन खान के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे वह करलोस जैस्मिन फ्लैट, रोड नंबर 12 स्थित अपने दोस्त शारिक के घर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कार पार्क कर बाहर कदम रखा, उसी दौरान मोहम्मद नईम नामक युवक, जो कथित रूप से नशे की हालत में था, वहां पहले से तलवार लहरा रहा था।


राजन खान ने बताया कि आरोपी अचानक उनके पास पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। आरोपी ने करीब 20 से 25 बार वार करने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने खुद का बचाव किया और तुरंत कार के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने तुरंत आज़ाद नगर थाना को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद नईम को हिरासत में लेकर थाना ले आई। इस संबंध में आज़ाद नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पीड़ित ने बताया कि वह आरोपी को पहले से नहीं जानते थे और उनका उससे कोई संपर्क नहीं था। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और उसकी हरकतों से इलाके के लोग पहले से ही परेशान थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !