Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Bundu News: बुंडू के कुम्हार टोली में अगलगी से जली किराना दुकान, विधायक विकास कुमार मुंडा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Bundu News: बुंडू थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में कुछ दिन पहले हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद तमाड़ के विधायक विकास कुमार मुंडा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. इस अगलगी में बुधन कुम्हार की किराना दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई थी, जिससे उनके परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. विधायक ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और आग से हुए नुकसान की जानकारी ली.


जल्द मुआवजा देने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द रिपोर्ट तैयार की जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं में लापरवाही या देरी बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी और संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा.

परिवार को दिया हर संभव मदद का भरोसा
विधायक विकास कुमार मुंडा ने बुधन कुम्हार और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि एक मेहनतकश परिवार की पूरी रोजी-रोटी आग में जलकर खत्म हो जाना बेहद दुखद है. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासनिक स्तर के साथ-साथ वे व्यक्तिगत तौर पर भी परिवार की हरसंभव मदद करेंगे, ताकि पीड़ित परिवार फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो सके.

इलाके में चिंता का माहौल
बताया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान, नकद राशि और जरूरी सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई. इससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द राहत दी जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !