Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Kolhan University Admission: कोल्हान विश्वविद्यालय में सत्र नियमित करने की कवायद तेज, 12 दिनों के भीतर एलएलबी प्रवेश परीक्षा संपन्न

Kolhan University Admission: कोल्हान यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने पिछड़ रहे सत्रों को समय पर लाने का कड़ा निर्देश दिया था. इसी के तहत सत्र 2024-27 के तुरंत बाद अब 2025-28 के लिए भी प्रवेश परीक्षा आयोजित कर ली गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन का पूरा जोर अब उन सभी कोर्सेज को पटरी पर लाने पर है, जो पिछले कुछ समय से स्थाई कुलपति न होने के कारण काफी देरी से चल रहे थे. 

परीक्षा विभाग की बड़ी कामयाबी
यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग ने केवल 12 दिनों के रिकॉर्ड समय में इस पूरी परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली. 10 मार्च को सूचना जारी होने के बाद इतनी जल्दी आयोजन करना विभाग की सक्रियता को दर्शाता है. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में दाखिले के लिए कुल 459 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 301 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए और अपना भविष्य आजमाया.

को-ऑपरेटिव कॉलेज बना केंद्र
परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज को मुख्य केंद्र बनाया गया था. डॉ. प्रभात कुमार सिंह और केंद्राधीक्षक डॉ. अमर सिंह की देखरेख में पूरी टीम सुबह से ही मुस्तैद रही. हालांकि इस दौरान 158 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, लेकिन परीक्षा विभाग ने पूरी पारदर्शिता के साथ इस प्रक्रिया को पूरा कराया ताकि योग्य छात्रों को समय पर नामांकन मिल सके.

जल्द नियमित होंगे सभी सत्र
लंबे समय से एलएलबी सहित कई अन्य विषयों के सत्र विलंबित चल रहे थे, जिससे छात्र परेशान थे. वर्तमान कुलपति ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. इस तत्परता से अब यह उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में सभी परीक्षाएं और नामांकन अपने सही समय पर होंगे, जिससे छात्रों का कीमती साल खराब नहीं होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !