Jamshedpur News: शहर के भुइयांडीह, इंदिरा नगर निवासी 20 वर्षीय सौरभ हलदर पिछले 1 वर्ष से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके पिता अजय कुमार हलदर, जो कि एक दिहाड़ी मजदूर हैं, अपने बेटे का इलाज कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने इलाज के लिए शहरवासियों और सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
कोलकाता से चल रहा है इलाज
सौरभ का इलाज कोलकाता के सरोज गुप्ता कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा है। कीमोथेरेपी समय से इलाज न होने के कारण आंख में ब्लड जम गया है, जिसके कारण अब बच्चा देख भी नहीं पा रहा है। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत उन्हें ₹8.30 लाख की सहायता राशि मिली थी, जो पूरी तरह से इलाज पर खर्च हो चुकी है। और अभी तकरीबन 7 लाख रूपए का इलाज होना बाकी है। और अस्पताल में 4 लाख रुपए बकाया राशि होने के कारण अस्पताल ने आगे इलाज से मना कर दिया है।
इलाज करने के लिए आयुष्मान कार्ड से भी कोई लाभ नहीं मिल रहा। अब डॉक्टरों ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सलाह दी है, जिसका अनुमानित खर्च ₹15 से ₹40 लाख के बीच है।
आर्थिक तंगी से परिवार इलाज कराने में असमर्थ
पिता अजय कुमार ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इलाज में उनकी सारी जमा पूंजी खर्च हो चुकी है, और अब लोग कर्ज देने से भी कतरा रहे हैं। उन्होंने अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि वे अपने बेटे को बचाने में सक्षम नहीं हैं।
सहायता के लिए जारी किया गया गूगल पे नंबर
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए एक गूगल पे नंबर भी जारी किया है। जो भी व्यक्ति सौरभ की मदद करना चाहते हैं, वे इस नंबर 6201279372 (प्रसन्नजीत) पर सहायता राशि भेज सकते हैं। अजय कुमार ने उम्मीद जताई है कि शहर और राज्य के लोग उनके बेटे की जान बचाने में मदद करेंगे।