Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Jharkhand News: सरकार के लिए बड़ी चुनौती, 20 लाख क्विंटल धान खरीदना अब भी बाकी, लक्ष्य हासिल करना हुआ मुश्किल

Jharkhand News: सरकार के लिए इस साल धान खरीदना थोड़ा मुश्किल हो गया है। अभी तक 60 लाख क्विंटल का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन सिर्फ 39 लाख 31 हजार क्विंटल धान ही खरीदा जा सका है। यानी अभी भी 20 लाख क्विंटल से ज्यादा धान खरीदना बाकी है।

6 जिलों में अभी तक 1 लाख क्विंटल भी धान नहीं खरीदे गए 
जानकारी की अनुसार छह ऐसे जिले हैं, जहां अब तक एक लाख क्विंटल से भी कम धान खरीदा गया है। ये जिले हैं – पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, साहेबगंज, पाकुड़, लोहरदगा और खूंटी। वित्तीय साल खत्म होने में अब सिर्फ आठ दिन बचे हैं, यानी 31 मार्च तक यह लक्ष्य पूरा करना बड़ी चुनौती बन गया है।

15 दिसंबर से शुरू हुई थी खरीदारी
राज्य सरकार ने 15 दिसंबर 2025 से धान खरीदना शुरू किया था। इस साल 60 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य था। अब तक किसानों को इसके लिए 632.64 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं, जिसमें 20.20 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि भी शामिल है। इस साल धान की कीमत 2450 रुपये प्रति क्विंटल रखी गई है, जबकि पिछले साल यह 2400 रुपये थी। पूरे राज्य में धान खरीद के लिए 801 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

पिछले सालों का रिकॉर्ड
2022-23  लक्ष्य 60 लाख, खरीद 17.16 लाख (29%) 
2023-24 लक्ष्य 60 लाख, खरीद 17.02 लाख (29%) 
2024-25 लक्ष्य 60 लाख, खरीद 40.8 लाख (67%)

हर जिले में धान खरीद का विवरण
हजारीबाग – 4,05,784 क्विंटल,गुमला – 1,54,146 क्विंटल, गोड्डा – 1,08,064 क्विंटल, गिरिडीह – 2,06,454 क्विंटल, गढ़वा – 3,02,321 क्विंटल, पूर्वी सिंहभूम – 4,20,767 क्विंटल, दुमका – 1,57,574 क्विंटल, धनबाद – 1,01,222 क्विंटल, देवघर – 1,95,281 क्विंटल, चतरा – 1,45,140 क्विंटल, बोकारो – 1,62,634 क्विंटल, पश्चिमी सिंहभूम – 74,459 क्विंटल, सिमडेगा – 61,355 क्विंटल, सरायकेला – 1,03,977 क्विंटल, साहेबगंज – 84,197 क्विंटल, रांची – 2,66,511 क्विंटल, रामगढ़ – 1,44,724 क्विंटल, पलामू – 2,35,590 क्विंटल, पाकुड़ – 77,909 क्विंटल, लोहरदगा – 72,634 क्विंटल, लातेहार – 1,30,048 क्विंटल, कोडरमा – 1,12,185 क्विंटल, खूंटी – 67,198 क्विंटल, जामताड़ा – 1,41,036 क्विंटल
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !