Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Jharkhand News: देवघर में सड़क हादसा, महिला की मौत, बाइक चालक गंभीर

Jharkhand News: देवघर में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृत महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया है।
चौधरीडीह मोड़ के पास हुआ भीषण हादसा
बताया जाता है कि मृत महिला और घायल व्यक्ति मधुपुर के दुधानी से बाइक पर सवार होकर देवीपुर के कोरियाटीला स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान चौधरीडीह मोड़ के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस भीषण टक्कर में बाइक पर सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !