Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Ranchi: RIMS में मरीजों के लिए बड़ी राहत, कई नई जांच सुविधा होगी शुरू, मरीजों को प्राइवेट लैब से मिलेगा छुटकारा

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में अब मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब लगभग हर तरह की जांच एक ही जगह पर हो सकेगी।

गरीब मरीजों को मिलेगा सस्ता या मुफ्त इलाज
अभी तक कई जांचों के लिए मरीजों को प्राइवेट लैब जाना पड़ता था, जहां हजारों रुपये खर्च होते थे। लेकिन अब RIMS में ही ये जांचें मुफ्त या बहुत कम पैसे में हो जाएंगी। इससे खासकर गरीब मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।

ट्रामा सेंटर लैब में 24 घंटे जांच, नई महंगी जांचों से जल्द पता चलेगी गंभीर बीमारी
RIMS के ट्रामा सेंटर की लैब में पहले से ही 24 घंटे जांच की सुविधा थी, और रिपोर्ट भी 4-5 घंटे में मिल जाती थी, लेकिन अब यहां कुछ नई और महंगी जांच भी शुरू की जा रही हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का पता जल्दी चल सकेगा और इलाज समय पर शुरू होगा।

कौन- कौन सी नई जांच होगी शुरू
CA-125, महिलाओं में ओवरी कैंसर का पता लगाने के लिए 
CA-19-9,  पेट और पैंक्रियाज से जुड़े कैंसर की जांच 
एंटी-TPO, थायराइड की बीमारी पहचानने के लिए 
एंटी-CCP, जोड़ों की बीमारी (आर्थराइटिस) की शुरुआती पहचान 
यूरिन प्रोटीन, किडनी से जुड़ी दिक्कतों की जांच 
RF टेस्ट, गठिया रोग की पुष्टि के लिए

कैंसर और हार्मोन जांच भी होगी शुरू 
इन सुविधाओं के बढ़ने से अब मरीजों को बाहर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खासकर कैंसर और हार्मोन की जांच के लिए अब सब कुछ एक ही जगह पर मिल जाएगा।

आयुष्मान भारत और बीपीएल मरीजों को सीधा फायदा
सरकार की आयुष्मान भारत योजना और बीपीएल मरीजों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। अब उन्हें जांच के लिए अलग-अलग जगह नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !