Jamshedpur News: शहर में बागबेड़ा निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की को 15 मार्च को शाम के तकरीबन 4 बजे एक कार चालक अपनी कार में लिफ्ट दे कर बागबेड़ा छोड़ता है और उसी क्रम में उससे उसका मोबाइल नंबर मांगता है। अगले दिन लड़की की माँ को फोन कर लड़की को घुमाने और पैसे देने की बात कर स्टेशन रोड बुलाता है। वहां से लड़की को स्कूटी पर बैठा कर साकची ले जाया जाता है।
सिन्दूर लगाने के बाद झांसे में ले कर किया यौन शोषण
रास्ते से सिन्दूर खरीद कर मांग भरने के बाद युवती को घुमाने डिमना लेक के जाता है, और वापस आने के क्रम में वह डिमना रोड साई कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में नाबालिक लड़की के साथ रुकता है। वहीं पर आरोपी नाबालिक लड़की का यौन शोषण करता है। तथा उसे वापस स्टेशन टाटानगर छोड़ देता है।
नाबालिक लड़की ने जब सारी बात अपनी माँ को बताई तब उसकी मां ने 20 मार्च को थाने में लिखित आवेदन दिया। दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में घटना के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक छापामारी टीम का गठन किया गया। 20 मार्च को ही टीम के द्वारा छापामारी कर प्राथमिक अभियुक्त एल्वेस गामा उर्फ रूपेश कुमार उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।