Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Simdega News: बस में बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने 7.8 किलो के साथ तस्कर को दबोचा

Simdega News: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बस से यात्रा कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है.


सूचना मिलते ही बस की घेराबंदी कर जांच

एसडीपीओ ने बताया कि 21 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि राउरकेला से सिमडेगा की ओर आने वाली एक बस में एक व्यक्ति अपने बैग में गांजा लेकर जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित बस को रोककर सघन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से गांजा बरामद हुआ.

7.862 किलो गांजा, मोबाइल और टिकट बरामद
पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लव पांडेय (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला बताया गया है. उसके बैग से करीब 7.862 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके अलावा उसके पास से एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बस का टिकट भी जब्त किया गया है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और इस धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस पूरे ऑपरेशन में एसडीपीओ के नेतृत्व में बांसजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस ने बताया कि आगे भी इस तरह की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले में नशा तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !