Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Deoghar News: देवघर में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, जसीडीह थाना प्रभारी व एएसआई पर गिरी गाज, रिश्वत कांड से मचा हड़कंप

Deoghar News: झारखंड के देवघर में पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जसीडीह थाना प्रभारी और एएसआई पर रिश्वत लेने और पद का गलत इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

रिश्वत के आरोपों पर सख्ती, डीजीपी कार्यालय ने एसपी को दिए त्वरित जांच के निर्देश
पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। डीजीपी ऑफिस ने देवघर के एसपी को तुरंत कार्रवाई करने और पूरी रिपोर्ट भेजने को कहा है।

व्हाट्सएप शिकायत से खुला मामला
ये मामला जसीडीह थाना क्षेत्र के कुंजीसार गांव के रहने वाले अक्षय कुमार पांडेय की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने व्हाट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय में शिकायत की थी।
शिकायत में कहा गया है कि थाना प्रभारी दीपक कुमार और एएसआई कौशलेन्द्र कुमार ने उनसे रिश्वत मांगी और उन्हें बेवजह परेशान किया। इतना ही नहीं, ये भी आरोप है कि मामले के जरूरी सबूतों से छेड़छाड़ की गई या उन्हें मिटाने की कोशिश हुई।

सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइंस की अनदेखी का आरोप, निष्पक्ष जांच के लिए एसपी को सख्त निर्देश
शिकायतकर्ता ने ये भी कहा कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन नहीं किया।
अब पुलिस मुख्यालय ने एसपी को साफ निर्देश दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपी जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !