Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में ईद की छुट्टी, ओपीडी बंद होने से बिना इलाज कराए लौटे सैकड़ों लोग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को ओपीडी सेवाएं बंद रहने के कारण दूर दराज से आए सैकड़ों मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. ईद के उपलक्ष्य में अस्पताल में अवकाश घोषित था लेकिन जानकारी के अभाव में कई ग्रामीण और स्थानीय लोग सुबह ही लाइन में लग गए थे. अंत में जब डॉक्टरों के न आने की पुष्टि हुई तो अधिकांश मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा. प्रबंधन द्वारा अब सभी गैर गंभीर मरीजों को सोमवार को दोबारा ओपीडी में आने की सलाह दी गई है.

गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी में हुई व्यवस्था
ओपीडी बंद होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति को देखते हुए गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए इमरजेंसी वार्ड के दरवाजे खुले रखे. जो मरीज गंभीर हालत में पहुंचे थे उन्हें डॉक्टरों ने तत्काल अटेंड किया और प्राथमिक उपचार प्रदान किया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !