Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Jamshedpur: डीडी झारखंड के शो अखड़ा 0 KM” में जमशेदपुर के युवा कलाकार प्रेम दीक्षित ने दिखाई दमदार एक्टिंग

Jamshedpur: टीवी शो “अखड़ा 0 KM” अब दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। कल रात 8 बजे इसका तीसरा एपिसोड “द मिसिंग फैमिली” डीडी झारखंड पर आया। इस एपिसोड में जमशेदपुर नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर के युवा कलाकार प्रेम दीक्षित ने “लकीर” नाम के मजेदार डिटेक्टिव का किरदार निभाया। वह एक परिवार की रहस्यमयी खोज में लगे हैं, जो गांव से अचानक गायब हो गया है।

रहस्य और रोमांच से भरपूर किरदार में प्रेम दीक्षित की शानदार एक्टिंग
कहानी में कई सवाल है, कि वो बच्चा कौन है जो गूंगा नहीं है? और वह फैमिली कौन सी है, जो अचानक गायब हो गई? इन सवालों के इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती है और दर्शकों को रोमांच और रहस्य का मज़ा देती है।
प्रेम दीक्षित पिछले कई सालों से रंगमंच में काम कर रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग सामाजिक, शैक्षणिक और मनोरंजक नाटकों में अभिनय किया है। उनकी एक्टिंग में मज़ाक, सहजता और गहराई का अच्छा तालमेल मिलता है, जो दर्शकों को बांधे रखता है। “अखड़ा 0 KM” में उनका यह किरदार भी लोगों को बहुत पसंद आया।

गीता थिएटर और “अखड़ा 0 KM” का रोमांच
गीता थिएटर, जमशेदपुर का एक जाना माना नाट्य संस्थान है। यह लंबे समय से युवाओं को कला से जोड़ रहा है और समाज में जागरूकता फैलाने का काम करता है। यहाँ अभिनय, संगीत, नृत्य, एंकरिंग और अन्य सांस्कृतिक एक्टिविटी में प्रशिक्षण मिलता है और नई प्रतिभाओं को मंच मिलता है।

मीडिया से बातचीत में प्रेम दीक्षित ने बताया कि “अखड़ा 0 KM” हर शुक्रवार रात 8 बजे डीडी झारखंड पर आता है। तीसरा एपिसोड अभी आया है, पहले के दो एपिसोड भी प्रसारित हो चुके हैं। आगे एपिसोड 4, 5 और 6 में भी वे नजर आएंगे, जिनकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस शो में संथाली और झारखंडी सिनेमा के दिग्गज कलाकार जैसे दशरथ हसदा, सुरेंद्र टुडू, गंगा रानी, शिवलाल सागर, शशांक शेखर महतो के साथ काम करना उनके लिए बहुत यादगार अनुभव रहा। वहीं युवा कलाकार खुशी टुडू, ध्रुव सोरेन, बबलू रविदास, आमिर अरशद, मनसा मुर्मू के साथ भी उन्होंने खूब सीखा।

यह शो सिर्फ मनोरंजन नहीं करता, बल्कि समाज में फैले अंधविश्वास और डायन प्रथा जैसे गंभीर मुद्दों को भी उजागर करता है।
जमशेदपुर के दर्शकों से अनुरोध है कि वे यह रोमांचक और मनोरंजक शो अपने परिवार के साथ देखें और हर शुक्रवार रात डीडी झारखंड पर इसका मज़ा लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !