Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

World Happiness Report: फिनलैंड लगातार 9वीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश, भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार पर पाकिस्तान-नेपाल से अब भी पीछे

World Happiness Report:  इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है। इसी के साथ वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट भी आती है, जिसमें दुनिया के देशों की खुशी और दुख का आंकलन किया जाता है। इसके बाद अक्सर सवाल उठता है, की भारत क्यों पीछे हैं? क्या हम सच में इतने दुखी हैं, या ये रिपोर्ट हमारी पूरी कहानी नहीं दिखाती?भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन खुशियों (Happiness) के मामले में हम पीछे हैं। सच तो ये है की इस मामले में पाकिस्तान 104वें और नेपाल 99वें स्थान पर है, पड़ोसी देशों की तुलना में हमारी खुशी कम है।

खुशी सिर्फ हंसी-मजाक नहीं  मापा जाता है
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में लोगों से पूछा जाता है, “आप अपनी जिंदगी को 0 से 10 में कहां रखते हैं?” इसे लाइफ इवैल्यूएशन कहते हैं। लेकिन सिर्फ ये नंबर ही नहीं, इसके पीछे कई चीज़ें होती हैं,  जैसे आपकी आमदनी, सामाजिक सपोर्ट, हेल्थ, फैसले खुद लेने की आज़ादी और सिस्टम पर भरोसा।
अगर लोगों को लगता है कि हर जगह भ्रष्टाचार है या कोई भरोसा नहीं, तो खुशी कम होती है।

फिनलैंड क्यों सबसे ऊपर है
फिनलैंड हर साल टॉप पर रहता है। वहां लोग अपने सिस्टम पर भरोसा करते हैं। सरकार काम करती है, वेलफेयर सिस्टम मजबूत है। अगर नौकरी चली भी जाए या कोई दिक्कत आए, तो जिंदगी पटरी से नहीं उतरती।
काम और जिंदगी में संतुलन है। अमीर और गरीब के बीच बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। साफ हवा, हरियाली और खुला माहौल भी खुशी बढ़ाता है।

भारत की कहानी थोड़ी उलझी हुई है
हम खुशमिजाज हैं, त्योहार हैं, परिवार है, दोस्त हैं। लेकिन डेटा कहता है कि भारत का हैप्पीनेस इंडेक्स 116 वें स्थान पर है।
आर्थिक असमानता है, अमीर और गरीब के बीच बहुत फर्क है। नौकरी और स्वास्थ्य में अनिश्चितता है। परिवार और सोशल सपोर्ट पहले जैसा मजबूत नहीं रहा। सिस्टम पर भरोसा कम है। ये सब मिलकर भारत को एक दुखी देश बना देता है।

पड़ोसी देशों की स्थिति
नेपाल ने हेल्थ और एजुकेशन में सुधार किया गया है, जिससे खुशी बढ़ी। पाकिस्तान में लोग एक-दूसरे का साथ देते हैं, सामाजिक जुड़ाव मजबूत है। इसलिए ये देश हमसे आगे हैं।

पैसा और खुशी
पैसा जरूरी है, लेकिन एक सीमा के बाद ज्यादा पैसा खुशी नहीं बढ़ाता। फिनलैंड खुश इसलिए है क्योंकि सिस्टम और समाज का माहौल संतुलित है।

शहर, सोशल मीडिया और हमारी जिंदगी
शहरों में लोग ज्यादा कमाते हैं लेकिन ज्यादा तनाव में रहते हैं। लंबा सफर, महंगी जिंदगी, समय की पाबंदी ये सब खुशी कम करते हैं। सोशल मीडिया और दूसरों से तुलना भी खुशी को प्रभावित करती है।

क्या भारत सच में एक दुखी देश है?
डेटा कहता है कि कई मामलों में हम पीछे हैं। लेकिन हमारे पास परिवार, दोस्त और समाज जैसी चीज़ें हैं जो कई देशों में नहीं हैं। हमारी खुशी टिकाऊ नहीं है, ये कभी दिखती है, कभी कमजोर पड़ जाती है।

खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए 
अगर सिस्टम भरोसेमंद बने, लोगों को सुरक्षा और स्थिरता मिले, और समाज में जुड़ाव मजबूत हो, तो हमारी खुशी बढ़ सकती है। व्यक्तिगत स्तर पर, तुलना से दूर रहें, रिश्तों और मानसिक संतुलन पर ध्यान दें।

पड़ोसी की नई गाड़ी देखकर गुस्सा आना असली दुख नहीं है। असली सवाल ये है, जब रात को सोने जाएं, क्या आपको लगे कि जिंदगी कंट्रोल में है? क्या कोई साथ देगा अगर कुछ गलत हुआ? हैप्पीनेस इंडेक्स इसी बात को देखता है। और शायद यही वो जगह है जहां हमें सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !