Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Petrol Price Hike: खाड़ी युद्ध का असर, भारत में प्रीमियम पेट्रोल और थोक डीजल के दाम बढ़े

Petrol Price Hike: खाड़ी युद्ध का असर अब भारत के फ्यूल मार्केट पर भी दिखने लगा है। शुक्रवार को ऑयल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए। इसकी कीमत में करीब 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है।सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, बल्कि औद्योगिक इस्तेमाल वाले थोक डीजल के दाम भी 22 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। ये नए रेट शुक्रवार सुबह 6 बजे से पूरे देश में लागू हो गए हैं।

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में उछाल
बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल 107 रुपये से बढ़कर 112.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 115 रुपये से बढ़कर 120.30 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। चेन्नई में भी प्रीमियम पेट्रोल अब 112 रुपये से बढ़कर 117.30 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जिन कंपनियों ने ये दाम बढ़ाए हैं, उनमें HPCL, BPCL और IOCL शामिल हैं।

सरकार का कहना है आम पेट्रोल - डीजल के दाम स्थिर है लोगों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा
सरकार  कहना है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने बताया कि प्रीमियम पेट्रोल की हिस्सेदारी कुल बिक्री में सिर्फ 2 से 4 फीसदी ही है, इसलिए आम लोगों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

क्या है प्रीमियम पेट्रोल
अब बात करें कि प्रीमियम पेट्रोल होता क्या है, तो ये सामान्य पेट्रोल से बेहतर क्वालिटी का होता है। इसमें ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है (करीब 91 से 95), और इसमें खास तरह के एडिटिव्स मिलाए जाते हैं जो इंजन को साफ रखते हैं।
इससे गाड़ी में खटखटाहट कम होती है और हाई-परफॉर्मेंस कार या स्पोर्ट्स बाइक में बेहतर पिकअप और माइलेज मिलता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !