Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Jamshedpur News: जुगसलाई में नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता और प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

Jamshedpur News: जुगसलाई नगर परिषद की ओर से शहर में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत कलाकारों ने लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के बारे में जानकारी दी.


चौक बाजार, गौशाला चौक और बोरा पट्टी नया बाजार समेत कई प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कचरे का स्रोत पर ही पृथकीकरण करने, यानी गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया.


स्वच्छता बनाए रखने की अपील
इस मौके पर वार्ड पार्षद सुरेंद्र कौर, नेहा सिंह और सत्यनारायण अग्रवाल मौजूद रहे. उन्होंने स्थानीय लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की. कार्यक्रम में स्वच्छता विशेषज्ञ अमृता साक्षी और CPD स्किल ट्रेनर ने भी लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !