Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-28

June Bank Holiday : जून में बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी

June Bank Holiday : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जून महीने के लिए बैंक अवकाश की सूची जारी की है, जिसके अनुसार देशभर में बैंकों में 12 दिन अवकाश रहेगा। इन अवकाशों में साप्ताहिक छुट्टियां, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कुछ क्षेत्रीय त्योहार भी शामिल हैं।

झारखंड में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक

झारखंड में कुल आठ दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 1 जून को साप्ताहिक अवकाश रविवार, 7 जून को बकरीद, 8 जून को रविवार, 14 जून को दूसरा शनिवार, 15 जून को रविवार, 22 जून को रविवार, 28 जून को चौथा शनिवार और 29 जून को रविवार शामिल हैं।

केरल और मिजोरम में लगातार अवकाश

केरल में 6 से 8 जून तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे, जबकि मिजोरम में 28 से 30 जून तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। मिजोरम में 28 और 29 जून को चौथा शनिवार और रविवार के कारण अवकाश होगा, जबकि 30 जून को रेमना नी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी

बैंक अवकाश के दौरान ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं पूरे महीने काम करती रहेंगी। ग्राहक अपने काम ऑनलाइन कर सकते हैं। एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन और पासबुक प्रिंटिंग मशीन भी चालू रहेंगी। इसके अलावा मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं भी एक्टिव रहेंगी।

बैंक अवकाश की सूची

जून महीने में बैंक अवकाश की सूची इस प्रकार है:

- 1 जून: रविवार - साप्ताहिक अवकाश
- 6 जून: ईद-उल-अजहा - केरल में बैंक बंद
- 7 जून: बकरीद - देशभर में बैंक बंद
- 8 जून: रविवार - साप्ताहिक अवकाश
- 11 जून: संत गुरु कबीर जयंती / सागा दावा - हिमाचल प्रदेश और सिक्कम में बैंक बंद
- 14 जून: दूसरा शनिवार - देशभर में बैंक बंद
- 15 जून: रविवार - साप्ताहिक अवकाश
- 22 जून: रविवार - साप्ताहिक अवकाश
- 27 जून: रथ यात्रा / कांग - ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद
- 28 जून: चौथा शनिवार - देशभर में बैंक बंद
- 29 जून: रविवार - साप्ताहिक अवकाश

ग्राहकों के लिए सुझाव
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने काम ऑनलाइन करें और बैंक अवकाश के दौरान एटीएम और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करें। इससे उन्हें अपने काम को आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी।
जून महीने में बैंक में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तिथि - कारण - कहां बंद रहेंगे बैंक

1. 1 जून - रविवार - साप्ताहिक अवकाश

2. 6 जून - ईद-उल-अजहा - केरल

3. 7 जून - बकरीद (ईद-उज-जुहा) सभी जगह

4. 8 जून रविवार - सभी जगह

5. 11 जून - संत गुरु कबीर जयंती / सागा दावा - हिमाचल प्रदेश और सिक्कम
6. 14 जून - दूसरा शनिवार - सभी जगह

7. 15 जून - रविवार - सभी जगह

8. 22 जून - रविवार - सभी जगह

9. 27 जून - रथ यात्रा / कांग - ओडिशा और मणिपुर

10. 28 जून -जगह चौथा शनिवार - सभी

11. 29 जून - रविवार - सभी जगह

12. 12 30 जून - रेमना नी - मिजोरम

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !