JAMSHEDPUR BREAKING: जेमको से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम सरस्वती विश्वकर्मा बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 16 वर्ष है।
प्रेम प्रसंग की आशंका
जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजन ने बताया कि अहमदाबाद से किसी किशन नाम के लड़के का अक्सर फोन आता था, जिससे नियमित रूप से उनकी बेटी की बात होती थी। युवती के परिजनों ने लड़के से बात- चित बंद करने के लिए कहा था। लड़के के द्वारा बार- बार जमशेदपुर आ कर शादी करने का भी दवा किया गया था। लड़की की मां ने किशन पर आशंका जताई है की उसके द्वारा दबाव डाले जाने के कारण युवती ने ये कदम उठाया।
घटना के समय पिता ड्यूटी पर थे और मां राशन लेने गई थी, इसी समय सरस्वती ने अपने आप को फंदे से लटका कर अपनी जान दे दी।
प्रशाशन को घटना की सुचना दिए जाने के बाद भी प्रशासन पर्याप्त टीम के साथ मौके पर नहीं पहुंचा, स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशाशन की टीम सिर्फ एक चालक और एक अधिकारी के साथ वहां पहुंची। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि प्रशाशन ने घटना को सामान्य करने की जगह स्थानीय लोगों से बदतमीजी की। बाद में विरोध किए जाने पर प्रशासन पूरी टीम के साथ पंहुचा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।