Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Chakuliya News: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की मौजूदगी में सोमवारी सरेन ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

Chakuliya: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर परिषद में नव निर्वाचित अध्यक्ष सोमवारी सरेन ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है. यह शपथ समारोह घाटशिला के अनुमंडल सभागार में आयोजित किया गया, जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें विधिवत शपथ दिलाई.
जनहित में काम करने की दी गई शुभकामनाएं
इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि वे नगर क्षेत्र के विकास के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करें. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई अध्यक्ष आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जनोन्मुखी निर्णय लेंगी.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ.

नगर विकास पर रहेगी नजर
नई अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद अब चाकुलिया नगर परिषद में विकास कार्यो को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. स्थानीय लोगों को भी नई योजनाओं और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !