Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Ram Mandir: 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू, राष्ट्रपति के दौरे से अयोध्या में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

Ram Mandir: 19 मार्च से चैत्र नवरात्र और रामनवमी मेले की शुरुआत हो रही है, और इसी दिन अयोध्या के राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना भी की जाएगी, साथ ही इसी दिन राष्ट्रपति का भी अयोध्या में आगमन होगा।

ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का फैसला
19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अयोध्या दौरे को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने 18 मार्च रात 11 बजे से 19 मार्च शाम 5 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का फैसला लिया है। इससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद
राष्ट्रपति के दौरे के दौरान पूरे शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। इन वाहनों को दूसरे मार्ग, जैसे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की तरफ भेजा जाएगा। हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, दूध और दवा से जुड़े वाहनों को छूट दी जाएगी। 

दर्शन करने का समय 
19 मार्च को मंदिर सुबह 7 बजे की जगह 6 बजे ही खोल दिया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग दर्शन कर सकें। लेकिन राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक दर्शन के लिए मंदिर बंद रहेगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दर्शन सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा। 20 मार्च से दर्शन रोज की तरह  सुबह 7 से 12 बजे और दोपहर 1 से रात 9 बजे तक रहेगा। 

प्रशासन की लोगों से अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि 19 मार्च को यात्रा से पहले ट्रैफिक की पूरी जानकारी ले और दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करें।
इसके अलावा, 19 मार्च को श्रीराम यंत्र स्थापना और 27 मार्च को रामजन्मोत्सव व सूर्य तिलक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे लोग घर बैठे भी इस आयोजन को देख सकेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !