Mysaa Film Update: साउथ और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना शादी के बाद फिर से काम पर लौट आई हैं। विजय देवरकोंडा से शादी के बाद अब उन्होंने अपनी नई फिल्म “मैसा” की शूटिंग शुरू कर दी है। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं।
फिल्म के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीरें
इस फिल्म के डायरेक्टर रविन्द्र पुले ने सोशल मीडिया पर शूटिंग की तस्वीरें शेयर की है। फोटो में जंगल का लोकेशन और पूरी टीम नजर आ रही है। हालांकि इस तस्वीरों में रश्मिका दिखाई नहीं दीं, लेकिन कैप्शन ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
हाल ही में हुई थी शादी
बता दें कि रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में बहुत ही शानदार तरीके से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।
फिल्म में रश्मिका का रोल दमदार
फिल्म “मैसा” में रश्मिका का रोल काफी अलग और दमदार बताया जा रहा है। पहले रिलीज हुए पोस्टर में उनका इंटेंस लुक भी देखने को मिला था, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया है।
फिल्म रणबलि में पति विजय के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन
रश्मिका के पास इस समय बहुत सी बड़ी फिल्में हैं। वह जल्द ही “कॉकटेल 2”, “रणबली”, “एनिमल पार्क” और “पुष्पा 3” में नजर भी आएंगी। खास बात तो ये है कि “रणबली” में वह अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी, जो फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।
काम को लेकर दिख रही है पूरी तरह से फोकस्ड
कुल मिलाकर, शादी के बाद भी रश्मिका अपने काम को लेकर पूरी तरह फोकस्ड दिखाई दे रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी फिल्म “मैसा” दर्शकों को कितनी पसंद आती है।