Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-27

Car Accident In Jamshedpur: जमशेदपुर में कार हादसा,महिला चालक की लापरवाही से कई लोग घायल

Car Accident In Jamshedpur: जमशेदपुर के सर्किट हाउस एरिया (सीएच एरिया) साई मंदिर के पास एक नयी किआ सेलटोस कार को एक महिला ने ऐसा चलाया कि आसपास के एरिया से गुजर रहे राहगीर भी घायल हो गये। गनिमत तो यह रही कि किसी की मौत नहीं हुई। कार दीवार से जाकर टकरा गयी, जिसके बाद यह कार रुक सकी।

घटना के विवरण

बताया जाता है कि कार सोनारी से सीएच एरिया की ओर जा रही थी। रफ्तार काफी तेज होने के कारण महिला चालक अपना नियंत्रण खो दी और आसपास से गुजर रही गाड़ियों को ठोकते हुए आगे निकल गयी। गाड़ी नयी थी और इसकी स्पीड इतनी अधिक थी कि महिला चालक इसे नियंत्रित नहीं कर सकी।

घायलों की स्थिति

किसी तरह घायल महिला को लोगों ने बाहर निकाला, जिसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। घटना में करीब तीन लोग घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला चालक ने इतनी तेज गति से गाड़ी क्यों चलाई और क्या इसके पीछे कोई विशेष कारण था।

जमशेदपुर में कार हादसा एक गंभीर घटना है, जिसमें कई लोग घायल हो गये। यह घटना वाहन चलाते समय सावधानी और जिम्मेदारी के महत्व को दर्शाती है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !