Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Junior Doctors Protest: जूनियर डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध, स्कॉलरशिप बढ़ाने की मांग को लेकर दी हड़ताल की चेतावनी

Junior Doctors Protest: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित राज्य के तमाम सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. सोमवार को डॉक्टरों ने काम के दौरान काला बिल्ला लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर नेटवर्क (IMA-JDN) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन के जरिए छात्र अपनी स्कॉलरशिप (वृत्तिका) में वृद्धि की मांग कर रहे हैं.

हर सोमवार को जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन
जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग शासन के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. रणनीति के तहत डॉक्टर अब अपनी मांग पूरी होने तक हर सोमवार को काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे. 

6 अप्रैल से पूर्ण कार्य बहिष्कार की तैयारी
सांकेतिक विरोध के बावजूद यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है, तो जूनियर डॉक्टरों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है. संघ के अनुसार, 6 अप्रैल से सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. इस हड़ताल से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं, विशेषकर ओपीडी और वार्ड ड्यूटी पर बड़ा असर पड़ सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !