Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Telco Ifftar Party: टेल्को थाना शांति समिति की पहल, इफ्तार पार्टी में दिखी सामाजिक एकता

Jamshedpur: पवित्र रमजान माह के अवसर पर टेल्को थाना शांति समिति की ओर से रविवार को भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया।
टेल्को थाना शांति समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और रोजेदारों के साथ इफ्तार किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और पारस्परिक सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

इफ्तार पार्टी में पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, डीएसपी मनोज ठाकुर, सिटी डीएसपी सुनील चौधरी, पूर्व डीएसपी संजीव सिंह, टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रबानी, रियाजुद्दीन खान तथा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। साथ ही उन्होंने टेल्को थाना शांति समिति को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !