Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Hindu Nav Varsh: हिंदू नववर्ष पर जमशेदपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, इसे ऐतिहासिक बनाने में जुटे विधायक सरयू राय

Jamshedpur: आगामी 18 मार्च को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर जमशेदपुर में भव्य हिंदू नववर्ष शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक एकता और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने सभी संगठनों से मिलकर इस यात्रा को भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

बैठक के दौरान शोभायात्रा के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत द्वार, झांकियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और शहर के कई इलाकों से आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी।

आयोजन समिति के अनुसार हिंदू नववर्ष के अवसर पर निकलने वाली यह शोभायात्रा शहर में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को और मजबूत करने का संदेश देगी। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आगामी दिनों में विभिन्न स्तरों पर बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !