Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Jamshedpur News:जमशेदपुर में 31 मार्च से तीन दिवसीय “नानी बाई रो मायरो” कथा, श्रद्धालुओं को मिलेगा जया किशोरी के कथा सुनने का अवसर

Jamshedpur News:जमशेदपुर में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच तीन दिवसीय धार्मिक कथा “नानी बाई रो मायरो” का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा. यह आयोजन शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है. तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.
जया किशोरी सुनाएंगी कथा
इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवक्ता Jaya Kishori अपनी सुमधुर वाणी से “नानी बाई रो मायरो” कथा का प्रवचन देंगी. कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी. आयोजकों के अनुसार जया किशोरी के प्रवचन को सुनने के लिए शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच सकते है.

साकची में बनेगा भव्य कथा पंडाल
कथा का आयोजन साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागार, बोधि मंदिर मैदान में किया जाएगा, जो राजेंद्र विद्यालय के पास स्थित है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां लगभग 70×300 फीट का बड़ा हैंगर पंडाल तैयार किया जा रहा है. इस पंडाल में करीब दो से ढाई हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी.

प्रवेश पास के माध्यम से होगा
नारायणी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा. हालांकि व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं को प्रवेश पास के माध्यम से ही कथा स्थल में प्रवेश दिया जाएगा. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवारों का सहयोग मिल रहा है.

प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी
इस आयोजन की जानकारी रविवार को बिष्टुपुर स्थित नारायणी धाम, सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गई. प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार चंदूका, महासचिव राजकुमार संघी, ट्रस्टी कैलाश सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, ललित सरायवाला, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया और अभिषेक भालोटिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे.

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस तीन दिवसीय धार्मिक कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाएं. आयोजकों के अनुसार यह आयोजन भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला होगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !