Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Ranchi News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक से देते थे वारदात को अंजाम

Ranchi News: राजधानी रांची में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल से शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमकर एटीएम के पास लोगों को अपना शिकार बनाते थे.


गुप्त सूचना पर पुलिस ने चलाया अभियान

पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है. सूचना के बाद पुलिस ने कई इलाकों में सघन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान बीआईटी मेसरा इलाके में नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की.

पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.

तलाशी में एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद
पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे एटीएम पर आने वाले लोगों को मदद के बहाने उनका कार्ड बदल लेते थे और बाद में उनके खाते से पैसे निकाल लेते थे.

कई जिलों में दर्ज हैं ठगी के मामले
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के नवादा जिले के रहने वाले विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (26) और धनंजय कुमार सिंह (36) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह समेत कई जिलों में पहले से ठगी के मामले दर्ज हैं. कई घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं.

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !