Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Seraikela News: नीमडीह थाना में शांति समिति की बैठक, सोहराई, रामनवमी और ईद को लेकर प्रशासन ने दिए अहम निर्देश

Seraikela News: चांडिल अनुमंडल के नीमडीह थाना परिसर में आगामी सोहराई, रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नीमडीह के अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने की. इस दौरान चांडिल के पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी भी मौजूद रहे.


बैठक में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी अखाड़ों के जुलूस मार्ग पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही ईद पर्व के दौरान भी क्षेत्र में सतर्कता बरतने और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया. प्रशासन की ओर से बताया गया कि पर्व के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


तीनों पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के माहौल में मनाया जाए
अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने अखाड़ा समितियों और पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी जुलूस के दौरान किसी भी तरह के अश्लील, भड़काऊ या किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाने वाले गीत बजाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी से अपील की कि तीनों पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के माहौल में मनाया जाए.

वहीं थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी पूजा-पर्व सामाजिक सद्भाव और एकता का प्रतीक हैं. इसलिए रामनवमी के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह फैलाने से बचने की भी अपील की. साथ ही कहा कि यदि सोशल मीडिया पर कोई झूठी या भ्रामक खबर सामने आती है तो इसकी सूचना तुरंत थाना को दें.

पूजा और मस्जिद कमेटी ने दिया सहयोग का भरोसा
बैठक में पूजा समितियों और मस्जिद कमेटियों के सदस्यों ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने प्रशासन को आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी समस्या की जानकारी प्रशासन को देंगे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे.

इस अवसर पर एएसआई अभय कुमार गिरी, एस पाठक, पंकज कुमार शुक्ला, केशनाथ प्रसाद, आशीष पोद्दार, बलराम महतो, अखाड़ा समिति के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !