Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Chaibasa Crime News: सुजीत सिन्हा गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार, जेल गेट पर फायरिंग मामले में पुलिस को सफलता

Chaibasa Crime News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की चाईबासा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत, चाईबासा मंडल कारा (जेल) के गेट पर गोलीबारी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को दबोच लिया गया है.

पलामू का रहने वाला है गिरफ्तार अपराधी
पकड़े गए अपराधी की पहचान समीर अंसारी उर्फ नसरू के रूप में हुई है, जो पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के मडुडंडवा गांव का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, समीर झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गिरोह से जुड़ा हुआ है. 6 अक्टूबर 2024 को चाईबासा जेल के गेट पर हुई फायरिंग की घटना में वह मुख्य रूप से शामिल था.

वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद
चाईबासा सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान (Technical & Human Intelligence) के जरिए उसका सुराग लगाया और उसे गिरफ्तार किया. पुलिस ने समीर की निशानदेही पर जेल गेट के पास फायरिंग की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है.

अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार समीर अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. इस कांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि गिरोह से जुड़े किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस टीम ने दिखाई मुस्तैदी
इस सफल छापामारी अभियान में सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र नारायण सिंह, श्रीकांत कुमार और सदर थाना के जवान शामिल थे. पुलिस की इस तत्परता से शहर के व्यावसायिक और जेल प्रशासन से जुड़े हलकों ने राहत की सांस ली है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !