Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Jamtara News: जामताड़ा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की एक छात्रा की मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया है। छात्रा के परिवारजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

नारायणपुर स्थित विद्यालय की छात्रा थी मृतका
जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुमार पहाड़ी गांव निवासी वीर टुडू की बेटी छमोली टुडू कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नारायणपुर में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लगाए आरोप
मृत छात्रा के भाई और अन्य परिजनों का कहना है कि शुक्रवार शाम से ही छमोली की तबीयत ठीक नहीं थी। शनिवार को जब वे विद्यालय पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया क्योंकि उस समय स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान छात्रा की हालत और बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने जल्दबाजी में उसे अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
विद्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने छात्रा को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच की मांग की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ए.के. सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाई
वहीं विद्यालय की वार्डन पारुल माझी ने बताया कि छात्रा की तबीयत खराब होने पर उसे विद्यालय में प्राथमिक उपचार दिया गया था। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि छात्रा हाल ही में अपने घर से वापस विद्यालय आई थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !