Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Jharkhand News: ईडी बनाम झारखंड सरकार मामला पहुँचेगा सुप्रीम कोर्ट?

Jharkhand News: हाईकोर्ट ने रांची एयरपोर्ट थाना के ईडी के दो अधिकारीयों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी की जांच सीबीआई से करवाने का आदेश दिया है। वहीं राज्य सरकार इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने पर विचार कर रही है। प्राप्त जानकारी की माने तो सरकार कानून के जानकारों के साथ सलाह मशवरा करने के बाद झारखण्ड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ जल्द सुप्रीम कोर्ट जा सकती है। 
मनी लांड्रिंग का है मामला 
ईडी के दो अधिकारीयों की और से दायर याचिका पर झारखण्ड हाईकोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए पुरे मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया। ईडी के अधिकारीयों के खिलाफ मनी लांड्रिंग के आरोपी संतोष कुमार ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद रांची पुलिस ने ईडी कार्यालय में छापेमारी की थी। पुलिस की इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। लेकिन अब राज्य पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसी की यह कानूनी लड़ाई देश की शीर्ष अदालत तक भी जा सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !