Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Jamshedpur News: मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दौरान बोरिंग क्षतिग्रस्त, मेयर सुधा गुप्ता के हस्तक्षेप से शांत हुआ विवाद

Jamshedpur News: मानगो क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के काम के दौरान गुनमय कॉलोनी और पंजाबी बस्ती का बोरिंग क्षतिग्रस्त हो जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई. पानी की समस्या उत्पन्न होने के बाद बस्तीवासियों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया.


मामले की जानकारी मिलते ही मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता मौके पर पहुंचे. दोनों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया. बातचीत के बाद लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया.


मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि विकास कार्य क्षेत्र की सुविधा के लिए किए जा रहे हैं, लेकिन इससे आम लोगों को परेशानी हो यह उचित नहीं है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या का जल्द समाधान करने और क्षतिग्रस्त बोरिंग की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी कहा कि विकास कार्य के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.

वार्ता के दौरान बस्तीवासियों और अधिकारियों के बीच कुछ बिंदुओं पर सहमति भी बनी. इनमें पाइपलाइन के मोटे पाइप लगाने, नाली के जल स्तर की जांच कर उसी के अनुसार सड़क और नाली का निर्माण करने, गुनमय कॉलोनी और पंजाबी लाइन जाने वाले क्रॉस रोड को मुख्य सड़क से जोड़ने, क्षतिग्रस्त बोरिंग की मरम्मत कराने, 11 हजार विद्युत लाइन को नुकसान से बचाने और नाली को ढंकने के साथ उसमें जल निकासी व्यवस्था लागू करने जैसे मुद्दे शामिल रहे.

मेयर के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद बस्तीवासियों का आक्रोश शांत हो गया. स्थानीय लोगों ने त्वरित पहल के लिए आभार भी जताया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !