Jamshedpur: करनडीह स्थित विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी उन्नयन और रखरखाव कार्य के कारण रविवार को शहर के कई इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार उपकेंद्र में मीटरिंग यूनिट लगाने के साथ-साथ लाइन की निवारक मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।
सुबह 8 से 10 बजे तक रहेगा शटडाउन
बिजली विभाग ने बताया कि 33/11 केवी करनडीह विद्युत शक्ति उपकेंद्र में 33 केवी इनकमिंग लाइन में मीटरिंग यूनिट स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही विद्युत लाइनों का रखरखाव भी होगा। इस कारण रविवार सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक संबंधित फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में पड़ेगा असर
इस दौरान बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह, हरहरगुटू, परसुडीह, खासमहल, करनडीह, एएमडी, डीआरसी तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
शिकायत और जानकारी के लिए हेल्पलाइन
बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- कनीय विद्युत अभियंता, करनडीह : 9431135954
- 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, करनडीह : 9431135944
- जमशेदपुर प्रमंडल हेल्पलाइन : 9431135903
- करनडीह अवर-प्रमंडल शिकायत नंबर : 8987628937
ऑनलाइन सेवाओं के लिए लिंक
उपभोक्ता बिजली से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ ऑनलाइन भी ले सकते हैं:
नया बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन:
https://cportal.jbvnl.co.in/cportal/#/ltReg
बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान (Paytm, PhonePe, GPay, BHIM आदि से):
https://suvidha.jbvnl.co.in/epi/login.aspx
विद्युत भार (लोड) परिवर्तन के लिए:
https://suvidha.jbvnl.co.in/