Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Jharkhand News: रात 2:30 बजे गिरिडीह स्टेशन पर हमला, गार्ड को पीटकर फरार हुए बदमाश

Jharkhand News: घटना शुक्रवार रात तकरीबन 2.30 बजे की है जब कुछ अज्ञात लोग चोरी की नीयत से स्टेशन परिसर में घुस आए। गार्ड ने जब उनसे पूछताछ की तो बदमाशों ने अचानक उनपर हमला कर दिया। हमले में गार्ड की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
चोरी से रोकने की कोशिश पर तोड़ा गार्ड का पैर 
गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र स्थित गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर में देर रात चोरी करने आए बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद घायल गार्ड को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल गार्ड की पहचान हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के बेला गांव के रहने वाले महरु साव के रूप में हुई है, जो पिछले करीब सात वर्षों से गिरिडीह रेलवे स्टेशन में पीडब्ल्यूआई इंजीनियरिंग विभाग में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं।
जानकारी के अनुसार हमले में गार्ड के पैर की हड्डी टूट गई। बदमाशों ने गार्ड का मोबाइल फोन और स्टोर रूम की चाबी भी छीन कर मौके से फरार हो गए। हमले के बाद गार्ड ने शोर मचा कर आस - पास के लोगों और कर्मचारियों को घटना की सूचना दी और स्थानीय लोगों की सहायता से उसे गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गार्ड की गंभीर स्थिती को देखते हुए उसे रेलवे अस्पताल रेफर किया गया। 

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी 
घटना की जाँच मिलते ही पुलिस ने हरकत में आते हुए तुरंत स्टेशन परिसर और आस - पास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !