Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Dhurandhar 2: “रिलीज से पहले "धुरंधर 2" का क्रेज, मेकर्स ने खोली एडवांस टिकट बुकिंग”

Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर Ranveer Singh की आने वाली फिल्म ‘Dhurandhar 2’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है, जिससे दर्शक पहले से ही अपने टिकट बुक कर सकते है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इसी बढ़ते उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने रिलीज से कुछ दिन पहले ही टिकटों की एडवांस बुकिंग खोलने का फैसला लिया है.
कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में Sanjay Dutt, Arjun Rampal और R. Madhavan भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.
फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है, जिससे देशभर के दर्शक इसे अलग-अलग भाषाओं में देख सकेंगे.

पेड प्रीव्यू शो को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म की रिलीज से पहले कुछ बड़े शहरों में 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो भी आयोजित किए जाएंगे. इन शो के लिए टिकट बुकिंग पहले से ही शुरू कर दी गई थी और दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पेड प्रीव्यू शो के लिए लाखों टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म को रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई मिल चुकी है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की ओपनिंग भी काफी मजबूत हो सकती है.

ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी निगाहे
फिल्म को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर एडवांस बुकिंग का यही ट्रेंड जारी रहता है तो ओपनिंग डे पर फिल्म शानदार कमाई कर सकती है. बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. अगर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करती है तो यह ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में बड़े रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है.

फिलहाल "Dhurandhar 2" की एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू शो को मिल रहे रिस्पॉन्स से साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अच्छा खासा उत्साह है. अब सभी की नजरें 19 मार्च को होने वाली इसकी आधिकारिक रिलीज और पहले दिन के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !