Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Jharkhand News:लातेहार नगर पंचायत को मिला नया अध्यक्ष, महेश सिंह ने संभाली कमान

Jharkhand News: लातेहार के समाहरणालय सभागार में लातेहार नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उत्कर्ष गुप्ता ने महेश सिंह को सुबह 11 बजे उपायुक्त पद की शपथ दिलाई। समाहरणालय सभागार में इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र के 15 वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार 
जानकारी के अनुसार,नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष की पत्नी गुड़िया सिन्हा और संतोष रंजन ने दावेदारी पेश की है।
नगर पंचायत के 15 वार्डों से निर्वाचित वार्ड पार्षद नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इनमें मो. नसरुद्दीन मियां, सुगंधी देवी, विमला देवी, जयराम कपूर, शब्बू प्रवीण, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज कुमार दास, आशा देवी, संयुक्ता कुंवर, मुद्रिका मांझी, संतोष रंजन कुमार, मुस्तरी बीबी, अमनतिका अल्मा पन्ना, इन्द्रदेव उरांव और गुड़िया सिन्हा का नाम शामिल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !