Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Jamshedpur Crime News: कुख्यात हेते और उसके भाई पर पुलिस का शिकंजा, रंगदारी और हथियार कांड में रिमांड पर लेगी पुलिस

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टूपुर में अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आकाश गोराई के खुलासे के बाद पुलिस ने जेल में बंद अपराधी विकास सिंह उर्फ हेते के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस अब हेते को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बाहर निकालकर रिमांड पर लेने की तैयारी में है.

आकाश गोराई की गिरफ्तारी से खुला राज
मामले की शुरुआत गुरुवार को बिष्टूपुर में वाहन जांच के दौरान हुई. पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आकाश गोराई को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ. गिरफ्तारी के बाद जब थाना लाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने शहर के चर्चित अपराधी हेते का नाम उगल दिया.

जेल से चल रहा था रंगदारी का खेल
आकाश गोराई ने पुलिस को बताया कि बरामद हथियार उसे जेल में बंद विकास सिंह उर्फ हेते ने ही उपलब्ध कराया था. उसने यह भी कबूल किया कि वह इसी पिस्टल के बल पर इलाके के लोगों से रंगदारी वसूल रहा था. जांच में खुलासा हुआ कि हेते का भाई बंटी भी इस सिंडिकेट में सक्रिय है और वह आकाश को लगातार डराने-धमकाने और वसूली के लिए उकसाता था.

बिष्टूपुर थाने में केस दर्ज, बंटी की तलाश जारी
आकाश के कबूलनामे के आधार पर बिष्टूपुर पुलिस ने हेते और उसके भाई बंटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. जहां हेते को रिमांड पर लेकर पूछताछ की योजना है, वहीं फरार चल रहे बंटी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर में अवैध हथियारों के नेटवर्क और रंगदारी मांगने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है. पुलिस का उद्देश्य हेते के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना है ताकि जेल के भीतर से संचालित होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !