Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Political News: असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने झारखंड के 9 दिग्गजों को उतारा, संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान

Political News: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने झारखंड के अपने कद्दावर नेताओं पर बड़ा दांव खेला है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने झारखंड के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों सहित 9 प्रमुख नेताओं की सूची जारी की है, जो असम के चुनावी रण में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे.

भाषाई और सांस्कृतिक जुड़ाव बनेगा हथियार
कांग्रेस आलाकमान का मानना है कि झारखंड के इन नेताओं का असम के कई क्षेत्रों, विशेषकर चाय बागान और जनजातीय इलाकों के साथ गहरा भाषाई और सांस्कृतिक जुड़ाव है. असम पीसीसी अध्यक्ष के विशेष अनुरोध पर इन नेताओं को चुनावी कमान सौंपी गई है ताकि वे स्थानीय मतदाताओं से सीधा संपर्क साध सकें.

प्रचार के लिए चयनित सूची में झारखंड के अनुभवी और युवा चेहरों को शामिल किया गया है:
  • सुखदेव भगत (सांसद) और डॉ. रामेश्वर उरांव (वरिष्ठ विधायक).
  • हेमंत सरकार की दो महिला मंत्री: दीपिका पांडे सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की.
  • विधायक: ममता देवी, रामचंद्र सिंह, सोना राम सिंकू और नमन बिक्सल कोंगारी.
  • महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो.

जल्द आवंटित होंगे विधानसभा क्षेत्र
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी इन सभी नेताओं को उनके प्रभाव और अनुभव के आधार पर विशिष्ट विधानसभा क्षेत्र आवंटित करेगी. ये नेता न केवल बड़ी रैलियां करेंगे, बल्कि बूथ स्तर पर चुनावी रणनीति बनाने और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी करेंगे.

असम चुनाव 2026 का लक्ष्य
असम की 126 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की कोशिश सत्ता में वापसी की है. झारखंड के इन नेताओं की सक्रियता खास तौर पर उन सीटों पर अहम होगी जहां झारखंडी मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !