Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Jharkhand News: कोलकाता में होगा ट्रेलब्लेज़र्स 4.0 स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, टाटा स्टील बनी टाइटल स्पॉन्सर

Jharkhand News: टाटा स्टील ने ट्रेलब्लेज़र्स 4.0 स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव की घोषणा की है. यह देश के प्रमुख खेल सम्मेलनों में से एक माना जाता है. इस कार्यक्रम का आयोजन रेवस्पोर्ट्ज़ द्वारा किया जा रहा है, जहां देश के प्रसिद्ध खिलाड़ी, खेल प्रशासक और विशेषज्ञ एक मंच पर आकर भारतीय खेलों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर चर्चा करेंगे.


टाटा स्टील इस कार्यक्रम की टाइटल स्पॉन्सर है. कंपनी लंबे समय से भारत में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए काम कर रही है. कंपनी की विभिन्न खेल अकादमियां और प्रशिक्षण केंद्र जमीनी स्तर से खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे है. इन अकादमियों से निकलकर कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है.


खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता
टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदरा रामम ने कहा कि भारत का खेल क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें नई संभावनाएं लगातार सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि खेल लोगों को प्रेरित करने और समाज को जोड़ने की ताकत रखते हैं. ऐसे में ट्रेलब्लेज़र्स जैसे मंच खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का अवसर देते हैं. उन्होंने इस पहल से जुड़ने पर गर्व जताया.

तीन दिन तक चलेंगे अलग-अलग सत्र
तीन दिवसीय यह कॉन्क्लेव 14, 16 और 17 मार्च को कोलकाता के आईटीसी रॉयल बंगाल और आईटीसी सोनार होटलों में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में भारतीय खेलों से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा होगी.इनमें ओलंपिक में भारत की उम्मीदें, जमीनी स्तर पर प्रतिभा विकास, खेल नेतृत्व, ब्रॉडकास्टिंग, स्पॉन्सरशिप और खिलाड़ियों के समग्र कल्याण जैसे मुद्दे शामिल हैं.

कॉन्क्लेव के पहले दिन “स्पोर्ट इज़ इंस्पिरेशन” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें डॉ. दिनशॉ पारडीवाला, राहुल बोस और एडिल सुमारीवाला जैसे विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे. इसके अलावा खेल क्षेत्र में निवेश और भारतीय फुटबॉल के भविष्य पर भी चर्चा होगी.

आने वाले दो दिनों में कार्यक्रम में कई दिग्गज खिलाड़ी और खेल विशेषज्ञ शामिल होंगे. इनमें पुलेला गोपीचंद, नीरज चोपड़ा, गौतम गंभीर, मिताली राज, मनिका बत्रा, सानिया मिर्ज़ा, हरभजन सिंह, जहीर खान, अंजू बॉबी जॉर्ज, रानी रामपाल, मनप्रीत सिंह और झूलन गोस्वामी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी भारतीय खेलों के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने अनुभव साझा करेंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !