Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Induction Cooker Jamshedpur: घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच बाजार से गायब हुए इंडक्शन कुकर, 4500 से 5000 तक पहुंचे कीमत

Jamshedpur: शहर में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस की कमी के कारण लोगों को रसोई चलाने में दिक्कत हो रही है, जिसके चलते वे अब वैकल्पिक साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी का असर यह हुआ है कि बाजार में इंडक्शन कुकर की मांग अचानक बढ़ गई है और कई दुकानों में यह पूरी तरह से आउट ऑफ स्टॉक हो गया है।
शहर के इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन कुकर की बिक्री में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग तेजी से इंडक्शन कुकर खरीद रहे हैं। बढ़ती मांग के कारण बाजार में इसकी उपलब्धता कम हो गई है और कई दुकानों के स्टॉक खाली हो चुके हैं।

साकची, बिष्टुपुर और आदित्यपुर स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में इन दिनों इंडक्शन कुकर खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार पहले जहां रोजाना केवल 2 से 3 इंडक्शन कुकर बिकते थे, वहीं अब प्रतिदिन 15 से 20 तक की बिक्री हो रही है। अचानक बढ़ी मांग के कारण सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।

उधर उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से घर की रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में मजबूरी में उन्हें इंडक्शन कुकर का सहारा लेना पड़ रहा है। कई लोग दुकानों पर जाकर भी इंडक्शन कुकर नहीं मिलने से निराश लौट रहे हैं।

दूसरी ओर गैस एजेंसियों का कहना है कि जल्द ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। हालांकि तब तक लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे ही काम चलाना पड़ रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !