Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Jharkhand News: रमजान के आखिरी शुक्रवार पर मस्जिदों में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन के लिए उठी हजारों दुआएं

Jharkhand: पवित्र रमजान माह अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसी कड़ी में आज अलविदा जुम्मा रमजान का आखिरी शुक्रवार के अवसर पर शहर की तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों में अकीदतमंदों का भारी हुजूम देखने को मिला। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बावजूद नमाजियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और सुबह से ही लोग सफेद लिबास पहनकर मस्जिदों की ओर रुख करने लगे थे।

मस्जिदों में पैर रखने की जगह नहीं

शहर की जामा मस्जिद समेत अन्य प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के निर्धारित समय से घंटों पहले ही भीड़ जमा हो गई थी। आलम यह था कि मस्जिदों के अंदरूनी हिस्से भरने के बाद लोगों ने सड़कों और बरामदों में सफें बिछाकर नमाज अदा की। सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन और मस्जिद कमेटियों द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। कई स्थानों पर नमाजियों के लिए ठंडे पानी और छाया की विशेष व्यवस्था की गई थी।

देश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

नमाज के दौरान इमाम साहब ने रमजान के पवित्र महीने और अलविदा जुम्मा की फजीलत महत्व पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि यह दिन पश्चाताप और नेकियों का फल पाने का विशेष अवसर है। खुतबे के बाद जब दुआ के लिए हाथ उठे, तो माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। 

इस विशेष अवसर पर उलेमाओं ने समाज में एकता बनाए रखने और जरूरतमंदों की सेवा करने पर जोर दिया। लोगों से अपील की गई कि वे ईद की खुशियों में गरीबों और यतीमों को भी शामिल करें और अपनी सामर्थ्य अनुसार जकात व फितरा अदा करें। नमाज संपन्न होने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अलविदा जुम्मा की मुबारकबाद दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !