Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-10

Ranchi: रांची के टाटीसिलवे नमक गोदाम के पास से दो युवकों का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Meta Description

Ranchi: रांची पुरुलिया रोड के टाटीसिलवे नमक गोदाम के समीप सड़क किनारे बने गड्ढे से पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया है. जहां उनकी बाइक भी गिरी हुई मिली. साथ ही घटनास्थल के पास से एक पिस्तौल भी बरामद किया गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची टाटीसिलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभी तक मृतकों के मौत की वजह पता नहीं चल सकी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा.

मृतकों की नहीं हो सकी है पहचान

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने गड्ढे में शव देखकर टाटीसिलवे पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और बाइक को गड्ढे से बाहर निकाला. स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से उनकी पहचान करने की कोशिश की. जिसके बाद उन दोनों की पहचान गुमला के सिसई निवासी संदीप साहू 22 वर्ष और गोपाल साहू की उम्र 25-26 साल के बीच बतायी जा रही है.

सड़क के चौड़ीकरण की वजह से होती रहती है दुर्घटनाएं

इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि रांची पुरुलिया रोड के चौड़ीकरण की वजह से आए दिन सड़क दुघर्टनाएं होती रहती है. निर्माण कर रही कंपनी यहां वहां गड्ढे खोदकर छोड़ देती हैं. न तो दुर्घटना संभावित जगहों पर साइन बोर्ड लगाया जाता है और न ही किसी प्रकार का सुरक्षा घेरा लगाया जाता है. ऐसे में हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है. इसके अलावा सड़कों पर नियमित पानी नहीं छिड़कने की वजह से भी वाहनों के आवागमन से काफी धूल उड़ता है. जिससे दो पहिया वाहन चालक और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !