Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Jharkhand Vidhansabha: मंत्रियों की रिक्शा पॉलिटिक्स पर भाजपा ने साधा निशाना, बाबूलाल मरांडी ने बताया “महज नौटंकी”

Jharkhand Vidhansabha: झारखंड विधानसभा में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सत्ताधारी दल के मंत्रियों के रिक्शा से पहुंचने पर राजनीति तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रियों के इस विरोध प्रदर्शन को जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला और पूरी तरह दिखावा करार दिया है.

देश की तरक्की से कांग्रेस के पेट में दर्द: बाबूलाल मरांडी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंत्रियों के प्रदर्शन पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि देश में किसी भी जरूरी सामान या पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के पास पर्याप्त रिजर्व मौजूद है और भंडारण क्षमता बढ़ाने पर लगातार काम हो रहा है. मरांडी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर चुनौती को पार कर रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह विकास पच नहीं रहा है और उनके पेट में दर्द हो रहा है.

स्वास्थ्य के लिए अच्छा है रिक्शा चलाना
मंत्रियों के रिक्शा से विधानसभा आने पर तंज कसते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर मंत्री हर दिन रिक्शा से आएं तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होगा. इससे झारखंड का भी भला होगा और मंत्रियों को अखबारों में फोटो छपवाने का मौका भी मिल जाएगा. उन्होंने इसे केवल सुर्खियां बटोरने का एक तरीका बताया.

भ्रम फैलाना कांग्रेस का पुराना चरित्र: नीरा यादव
भाजपा विधायक नीरा यादव ने भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जनता के बीच केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मंत्रियों का रिक्शा पर सवार होना एक फिल्मी ड्रामे जैसा है, जिससे उनका असली चेहरा सामने आ गया है. उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस के इस तरह के बहकावे में न आएं.

दिखावे की राजनीति से जनता को आगाह
भाजपा नेताओं ने एक सुर में कहा कि राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है. उनका कहना है कि जनहित के काम करने के बजाय मंत्रियों का पूरा ध्यान फोटो सेशन और दिखावे की राजनीति पर केंद्रित है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !