Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Gamharia Death Body Found: गम्हरिया रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Gamharia: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत गम्हरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब झुरकुली और गोविंदपुर रेलवे फाटक के बीच एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

 आपको बताए क्या है पूरा मामला 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया।

प्रारंभिक जांच और शव की स्थिति को देखते हुए यह मामला ट्रेन की चपेट में आने का लग रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि कहीं युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर तो नहीं फेंका गया? पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई

गम्हरिया पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। युवक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान की जा सके। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !