Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Jamshedpur News: जमशेदपुर बार भवन में स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान जारी

Jamshedpur News: जमशेदपुर, Jharkhand State Bar Council के चुनाव को लेकर पूरे राज्य में मतदान प्रक्रिया शुरू है. राज्य के सभी 24 जिलों में अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इसी क्रम में जमशेदपुर में भी बार भवन परिसर में शांतिपूर्ण माहौल के बीच मतदान कराया जा रहा है.

जमशेदपुर के बार भवन में सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जो शाम 5 बजे तक चलेगी. यहां कुल 2212 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर बार काउंसिल के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. सुबह से ही बार भवन परिसर में वकीलों की आवाजाही बनी हुई है.

मतदान को सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में पुलिस बल की तैनाती रखी गई है. ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके.

चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतदान निर्धारित समय के अनुसार संचालित किया जा रहा है. अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं भी दी गई हैं. प्रशासन और चुनाव पदाधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है.

झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव अधिवक्ता समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस चुनाव के माध्यम से चुने गए प्रतिनिधि राज्य के वकीलों के हितों और उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अहम निर्णय लेते हैं. ऐसे में जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में अधिवक्ता इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !