Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Burmamines Parking Area: बर्मामाइंस में ट्रकों की नई पार्किंग बनेगी, टाटा स्टील की टाउन एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

Jamshedpur: टाटा स्टील यूआईएसएल की बुधवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कंपनी के बोर्ड रूम में हुई टाउन एडवाइजरी बैठक की अध्यक्षता टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदररामम ने की।
बर्मामाइंस इलाके में भारी वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रक और ट्रेलर की नई पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में बिष्टूपुर की पार्किंग समस्या पर गंभीर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि बेसमेंट के व्यावसायिक उपयोग करने वाले फ्लैट और दुकानों के संचालकों के सड़क पर वाहन खड़ा करने पर नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सिदगोड़ा के एल फोर टाइप जर्जर क्वार्टर को डबल क्वार्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही कदमा में गणेश पूजा मैदान के सामने नो पार्किंग जोन का जल्द बोर्ड लगाने पर सहमति बनी। बैठक में टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सह वाइस चेयरमैन सतीश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक, सिदगोड़ा के एल फोर टाइप क्वार्टर का कयाकल्प करने के बाद उन्हें टाटा स्टील के कर्मचारियों को आवंटित किया जाएगा।

कंपनी के क्वार्टर के जर्जर छज्जों का नवीकरण किया जाएगा। पुराने छज्जों को हटाकर उनके स्थान पर ब्लूस्कोप शीट लगाकर उन्हें, सुरक्षित और आधुनिक बनाया जाएगा। शहर के सभी ओपन जिम अब रविवार को भी खुले रहेंगे, ताकि कामकाजी लोग और छात्र छुट्टी के दिन इनका लाभ उठा सकें।

बैठक में प्रबंधन की ओर से टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी अतुल भटनागर, प्रणय सिन्हा (चीफ, कॉरपोरेट सर्विसेज), जीएम आरके सिंह, जीएम संजीव झा (वॉटर मैनेजमेंट) और सचिव स्नेहा के अलावा यूनियन की ओर से संतोष पांडेय, अजय मिश्रा, महेंद्र सिंह शेखावत, मोहन सिंह, संजय पांडेय, संजय सिंह, विकास दास और छोटेलाल मौजूद थे।

कंपनी क्वार्टरों में पीएनजी कनेक्शन प्रक्रिया होगी तेज

बिष्टूपुर स्थित जी टाउन ग्राउंड के ओपन जिम में नागरिकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यहां एक अतिरिक्त साइकिल मशीन लगेगी। बारीडीह ओपन जिम में चार अतिरिक्त मशीन लगेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी कंपनी क्वार्टरों में पीएनजी कनेक्शन की प्रक्रिया को तेज करने के लिए गेल का एक प्रतिनिधि प्रतिदिन एस्टेट विभाग में बैठेगा। बैठक के दौरान पिछले सत्र के कार्यों की समीक्षा की गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !